बिलासपुर

आधी रात शहर के हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, धुएं का छल्ला उड़ाते मिले युवा

डेस्क

ई सिगरेट पर प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर के युवा धड़ल्ले से हुक्का बार में ही सिगरेट और हुक्के का कश ले रहे हैं। इस सूचना के बाद बिलासपुर पुलिस ने रविवार रात को शहर के करीब दर्जनभर हुक्का बार में छापा मारा, हालांकि इस कार्यवाही की भनक हुक्का बार को लग चुकी थी और अधिकांश हुक्का बार बंद मिले।

बिलासपुर पुलिस ने हुक्का बार में धुआं उड़ा रहे युवाओं के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। हुक्का बार के खिलाफ एक बार फिर अभियान छेड़ते हुए एक साथ अलग-अलग टीम ने छापामार कार्यवाही की। इस दौरान ब्लैक्जैक, एडिक्शन हुक्का बार, लिग्रीक हुक्का बार ,कोयला हुक्का बार, शिवा इन चकरभाटा, हेवन पार्क समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। ब्लैक्जैक और एडिक्शन हुक्का बार में युवा ग्राहक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने तार बाहर स्थित ब्लैक्जैक के मैनेजर विमलेश नामदेव और एडिक्शन हुक्का बार के संचालक दीपक मानिकपुरी और सूरज उपाध्याय के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है। वहीं एक बार फिर हुई कार्यवाही से हुक्का बार संचालकों में हड़कंप है। हालांकि इससे पहले भी कई बार कार्यवाही की गई है लेकिन यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा । किसी और बिजनेस के नाम से लाइसेंस लेकर धड़ल्ले से हुक्का बार चलाया जा रहा है और युवाओं को नशे के अंधकार में धकेल कर मुनाफा कमाने की होड़ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी