पचपेड़ी

अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर 30 नवंबर को पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुकुरदीखुर्द में एक व्यक्ति अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।

छापे के दौरान आरोपी जीवन लाल डांडेकर 45 वर्ष पिता मोहम्मद राम, निवासी ग्राम कुकुरदीखुर्द, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को पकड़कर उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...