जांजगीर चाँपा

40 लाख रुपए बीमा की रकम के लिए युवक ने रची अपनी मौत की झूठी कहानी….पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – पुलिस ने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है जिसमें युवक ने बीमा की रकम पाने के लिए खुद को मृत घोषित करने की योजना बनाई थी। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के तनौद गांव का है। 19 अगस्त को तिलकराम श्रीवास ने अपने पुत्र कौशल श्रीवास उम्र 21 वर्ष के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक का मोटरसाइकिल, जूता और मोबाइल शिवनाथ नदी के पैसर पुल के पास मिला था, जिससे परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि युवक ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर सुरक्षित होने का संदेश भेजा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर युवक की लोकेशन ट्रेस की। 23 अगस्त को तोरवा, बिलासपुर में साइबर टीम ने परिजनों की मदद से गुमशुदा कौशल को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता पर लाखों का कर्ज है और उसका 40 लाख रुपये का बीमा हुआ है। कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए उसने खुद को मृत दिखाकर बीमा की राशि हासिल करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने पैसर पुल पर बाइक और मोबाइल छोड़कर खुद को नदी में कूदने की झूठी कहानी रची और दिल्ली तक की यात्रा भी की।
पुलिस ने युवक को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है तथा उसके खिलाफ गुमराह करने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में साइबर सेल जांजगीर और थाना पामगढ़ पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...