बिलासपुर

24 घंटे से पहले पकड़ाया मोटरसाइकिल चोर

डेस्क

एक बार फिर बिलासपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। लगातार अलग-अलग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है । इसी तरह की घटना धूमा क्षेत्र में चाय दुकान के पास हुई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गोपाल दुबे 24 सितंबर की रात 2:00 से 3:00 के बीच अपने हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल में चाय दुकान पर चाय पीने गया था। उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल किसी ने पार कर दी। मोटरसाइकिल गोपाल दुबे के पिता पारसनाथ दुबे के नाम पर थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोर की पतासाजी शुरू की।

इसी दौरान पुलिस के हाथ संदेही धूमा क्षेत्र का निवासी इंद्र पटेल उर्फ गोलू लगा। जिससे सिरगिट्टी पुलिस ने गहन पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को उसने अपने घर में ही छुपा रखा है । यानी घटना के महज 19 घंटों के भीतर पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ चोर को भी ढूंढ निकाला। धूमा निवासी इंद्र पटेल को मोटरसाइकिल चोरी के इल्जाम में जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ...