मल्हार

मल्हार:- मछुवारा समिति के तालाब में जहरखोरी! 40 क्विंटल मरी मछलियों से पटा तालाब, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुर के आश्रित ग्राम बेटरी में मछली पालन किए तालाब में जहरीला पदार्थ डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस कृत्य से तालाब की लगभग 40 क्विंटल मछलियाँ मर गईं, जिससे मछुवारा समिति को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, हनुमान प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम बेटरी ने मल्हार चौकी पहुंच पुलिस को बताया कि वह मछुवारा समिति,का अध्यक्ष है और समिति द्वारा ग्राम पंचायत जैतपुर के आश्रित ग्राम बेटरी स्थित तालाब को समिति ने 10 वर्ष के लिए 2 लाख रुपये में किरायेदारी के आधार पर लिया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सदस्यों द्वारा तालाब में लाखों की मछलियाँ डाली गई थीं।

प्रार्थी ने बताया कि 18 नवंबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे जब वे तालाब के नियमित निरीक्षण के लिए पहुँचे, तो बड़ी मात्रा में मछलियाँ मृत अवस्था में पाई गईं। बड़ी मात्रा में मछलियों की अचानक हुई मौतों से लग रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब में जहर डाला गया होगा।मृत मछलियों की कुल मात्रा लगभग 40 क्विंटल आंकी गई है। जिससे समिति को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है ।वही मल्हार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 325 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...