बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी… नाबालिगों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है, जहां आधा दर्जन नाबालिग आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा की है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। मामले में प्रार्थी अमित जांगड़े, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, 23 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे मोहल्ले का एक नाबालिग उसे उसके भाई साहिल बघेल पिता गौकरण बघेल उम्र 19 वर्ष को बुलाने के लिए कह रहा था। जब साहिल मौके पर पहुंचा, तो पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने साहिल के साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू और किसी नुकीले और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए।

हमले में साहिल के पीठ और पेट के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा। घटना के दौरान आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। प्रार्थी अमित जांगड़े ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दी गई, जिन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर नाबालिगों की इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता चिंताजनक है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...