जांजगीर चाँपा

सड़क हादसा :- बाइक सवार आपस में टकराकर गिरे सड़क पर तभी सामने से आ गई ट्रेलर…2 दोस्त आये ट्रेलर की चपेट में 1 की मौत दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

जांजगीर – बाइक सवार आपस में टकराने के बाद गिर गए और उसी वक्त ट्रेलर की चपेट में आ गए जिससे एक कि मौत हो गई तो वही दूसरा घायल है। घटना रविवार की है जहाँ हादसा तेज रफ्तार में दो बाइक के आपस मे टकराने की वजह से हुआ है। एक बाइक पर दो दोस्त सवार थे। बाइक से टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे तो सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही दूसरा घायल है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ पेंड्री निवासी शंकर यादव (19) और रवि शंकर (27) दोनों दोस्त थे व मजदूरी करते थे। दोनों एक बाइक पर काम के लिए ग्राम करही जा रहे थे। अभी वे तालदेवरी के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि, सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी सामने से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि शंकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रेलर के पहिए में फंसे शंकर यादव के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल रविशंकर को उपचार के लिए बम्हनीडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाले बाइक चालक की भी पुलिस तलाश कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार