बिलासपुर

अनाज व्यापारी से 17.84 लाख की धोखाधड़ी..फर्जी ऑनलाइन पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर करता रहा गुमराह,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के व्यापार विहार स्थित एक अनाज कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तारबाहर थाना पुलिस ने भटगांव निवासी व्यापारी राजेन्द्र खाण्डेकर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला फर्जी ऑनलाइन भुगतान के स्क्रीनशॉट भेजकर माल उठाने से जुड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप अग्रहरि, निवासी इंजीनियर्स कॉलोनी कुदुदण्ड, बिलासपुर, व्यापार विहार में अग्रहरि फूड प्रोडक्ट्स नाम से अनाज का थोक व्यापार संचालित करते हैं। संदीप ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच अक्षांश किराना, भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम पर फोन के माध्यम से लगातार चावल और अन्य खाद्यान्न का ऑर्डर दिया जाता रहा। ऑर्डर के अनुसार माल ट्रांसपोर्ट के जरिए संबंधित पते पर भेजा गया। शिकायत में बताया गया है कि हर बार माल भेजने के बाद भुगतान किए जाने का दावा करते हुए आरोपी पक्ष की ओर से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भेजे जाते थे। कारोबारी ने शुरुआत में इन स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा कर माल की आपूर्ति जारी रखी। लेकिन बाद में बैंक खाते का मिलान करने पर पता चला कि भेजे गए स्क्रीनशॉट्स के बावजूद एक रुपये का भी भुगतान खाते में प्राप्त नहीं हुआ। प्रार्थी के अनुसार, पांच महीनों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 17 लाख 84 हजार रुपये का माल भेजा गया, जिसका भुगतान अब तक नहीं मिला है। मामले के साथ माल के बिल, बैंक स्टेटमेंट और आरोपी द्वारा भेजे गए कथित भुगतान स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र खाण्डेकर के खिलाफ धारा 318(4), 338, 339 और 340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंकिंग लेनदेन, व्हाट्सएप चैट और ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित व्यापारिक धोखाधड़ी माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला