बिलासपुर

साढ़े 7 लाख रुपए के पाइप चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

डेस्क

सड़क किनारे रखे साढे 7 लाख रुपए के पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के तहत पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में तोरवा साईं धाम कॉलोनी के पास सैकड़ों की संख्या में पाइप रखे हुए थे, इन्हीं में से 190 पाइप किसी ने चोरी कर लिए थे। जिसकी कीमत साढ़े 7 लाख रुपए के करीब बताई जा रही थी। इस मामले में कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप के प्रोजेक्ट मैनेजर एन एस त्रिपाठी ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि छठ घाट पुल के पास 824 नग डक्टाइल आयरन के 4 इंच वाले पाइप 17 मार्च से रखे हुए थे । जिनमें से 468 पाइप का उपयोग किया जा चुका था । शेष बचे 358 नग पाइप में से 190 पाइप किसी ने चोरी कर लिए थे। जिसकी कीमत 7 लाख 47 हज़ार 178 रुपए थी। खास बात यह थी कि काले रंग के पाइप पर सफेद पेंट से कमिश्नर, बिलासपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अंग्रेजी में साफ-साफ लिखा हुआ था। यानी इस पाइप का आसानी से इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल है।

इस हैरान करने वाली घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में जय अंबे क्रेन लिखा हुआ हाइड्रा एवं 12 चक्के के ट्रक की मदद से पाइप लोड करते हुए दिखाई दिया। जब क्रेन का पता लगाया गया तो वह क्रेन महाराणा प्रताप चौक के पास के क्रेन किराए पर देने वाले राजू सिंह की निकली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर हाइड्रा मालिक और हाइड्रा चालक गेंद राम साहू को धर दबोचा। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया की अंकुश राय और उनके साथी हाइड्रा बुक कर ले गए थे। जिन्होंने 12 चक्के वाले ट्रक की मदद से साईं धाम के पास रखें पाइप की चोरी की है। इसके बाद पुलिस अंकुश राय की तलाश में जुट गई सोंग गंगा कॉलोनी शताब्दी नगर से मुख्य आरोपी अंकुश राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । जिस ने बताया कि अविनाश सिंह, मुकेश साहू अरविंद साहू और इंजीनियर अरनव के साथ मिलकर उसने सड़क किनारे रखी डक्टाइल आईरन पाइप को 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात 2:30 से लेकर 5:30 के बीच हाइड्रा क्रेन की माध्यम से ट्रक में लोड किया था। इसके बाद ट्रक को अरविंद साहू ने कहीं भेज दिया। अंकुश राय ने हाइड्रा क्रेन मंगाने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि इस काम के लिए उसे 20, 000 रु अरविंद साहू ने दिए थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजकिशोर नगर निवासी अरविंद साहू, देवनंदन नगर निवासी मुकेश साहू और इंजीनियर अर्णव फिलहाल फरार है और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। शताब्दी नगर सोन गंगा कॉलोनी सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले अंकुश राय, हाइड्रा चालक सिरगिट्टी निवासी गेंदराम साहू, अशोक नगर निवासी अविनाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 30 लाख रुपये कीमती एक हाइड्रा क्रेन और बजाज प्लैटिना भी जप्त की गई है ।पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा कर सूझबूझ का भी परिचय दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...