बिलासपुर

फिर से त्रुटिपूर्ण राशन कार्ड वितरण से भड़के विधायक शैलेश, सुधार के लिए 5 दिन का दिया वक्त

डेस्क

शुक्रवार को तालापारा प्राथमिक शाला में राशन कार्ड वितरित करने पहुंचे विधायक शैलेश पांडे एक बार फिर उखड़ गये। कुछ दिनों पहले राशन कार्ड वितरण के दौरान उन्होंने राशन कार्ड में कई खामियां पाई थी। जिस पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित किया था कि उन त्रुटियों में सुधार किया जाए। कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद जब वे शुक्रवार को तालापारा में राशन कार्ड वितरण के लिए पहुंचे, तो एक बार फिर से उन्हें वहीं शिकायतें सुनने को मिली। बीपीएल राशन कार्ड नवीनीकरण के साथ एपीएल राशन कार्ड निर्माण में हड़बड़ी के चलते भारी अनियमितता सामने आई है ।अधिकांश राशन कार्ड में केवल मुखिया का नाम दर्ज है । पीछे के पेज में परिवार के सदस्यों का नाम गायब है। जिस कारण जाहिर तौर पर ऐसे राशन कार्ड धारी को उचित मूल्य की दुकान से केवल एक व्यक्ति का ही राशन उपलब्ध हो पाएगा। इसे लेकर फिर से विधायक को शिकायत की गई।

जनता से मिल रही शिकायत से विधायक शैलेश पांडे आग बबूला हो गए और उन्होंने तत्काल खाद्य सचिव और कलेक्टर से बात कर उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराई। विधायक की नाराजगी देखते हुए जिले के खाद्य नियंत्रक और अपर कलेक्टर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब सप्ताह भर पहले विधायक ने राशन कार्ड में त्रुटियों की वजह से उनके वितरण से इनकार कर दिया था लेकिन लगता है प्रशासन ने उनकी बातों को खास गंभीरता से नहीं लिया। क्योंकि एक बार फिर से त्रुटि पूर्ण राशन कार्ड वार्डों में वितरित किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए विधायक शैलेश पांडे ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और 5 दिनों की समय सीमा तय करते हुए सभी राशन कार्ड में सुधार की बात कही।

जब विधायक ने जनता के सामने अधिकारियों की क्लास ली तब जाकर वार्ड के लोग शांत हुए क्योंकि यहां अधिकांश राशन कार्ड में गड़बड़ी होने से शिकायतों का अंबार लग गया था। बताया जा रहा है कि निजी ऑपरेटर से डाटा एंट्री कराने की वजह से राशन कार्ड में भारी त्रुटियां हैं। जिन्हें सुधारने को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन खास गंभीर नहीं है। यहां तक कि विधायक की बातों को भी महत्व नहीं दिया जा रहा । एक बार फिर विधायक शैलेश पांडे ने अपने तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है और 5 दिन की समयसीमा तय की है अब देखना होगा कि 5 दिनों में यह सुधार संभव होता है या नहीं। क्योंकि वार्डों में जिस तरह के राशन कार्ड वितरित किए जा रहे हैं उससे हितग्राहियों की समस्या बढ़ेगी। जब वो यही राशन कार्ड लेकर राशन दुकान जाएंगे तो उन्हें पूरे परिवार के बदले केवल एक व्यक्ति के लिए राशन उपलब्ध होगा। त्योहार के सीजन में यह हितग्राहियों के लिए बड़ी समस्या साबित हो सकती है। इसे लेकर भले ही विधायक शैलेश पांडे गंभीर हो लेकिन प्रशासन और निगम में ऐसी गंभीरता फिलहाल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी रजनेश सिंह की प्रशासनिक कसावट...2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला, तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील...