बिलासपुर

15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी…14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी राहत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। इस वर्ष 14 नए खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने के बाद जिले में कुल 154 केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी केंद्रों में निर्धारित तिथि से खरीदी शुरू होनी चाहिए। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका लाभ वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा खरीदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। छोटे किसानों को धान बेचने में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रत्येक खरीदी केंद्र में किसानों के बैठने, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। सभी 154 केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी 15 नवंबर से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर शासन की निर्धारित 36 बिंदुओं वाली चेकलिस्ट के आधार पर तैयारियों की रिपोर्ट सौंपेंगे। बैठक में बताया गया कि केंद्रों में बारदाने पहुंच चुके हैं। इनमें 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने शामिल हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बाहरी राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले धान पर रोक लगाने मंडी एवं वन विभाग के बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। यहां वाहनों और उनमें लदे सामान की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों से अपनी ऋण पुस्तिका किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देने की अपील की, ताकि उसका दुरुपयोग न हो। धान खरीदी के लिए 70 प्रतिशत टोकन ‘तुहर टोकन’ ऐप और 30 प्रतिशत टोकन समितियों के माध्यम से जारी होंगे। पिछले वर्ष धान बेचने वाले लेकिन इस वर्ष पंजीयन से छूटे किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर समय से खरीदी शुरू कर किसानों को सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो...