बिलासपुर

पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी… बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। हादसा पेण्डारी गांव के पास उस समय हुआ, जब बिलासपुर से तखतपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार प्रेम सिंह ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा नगर बिलासपुर निवासी प्रेम सिंह ठाकुर 32 वर्ष पिता दिलीप सिंह ठाकुर, सोमवार सुबह कार क्रमांक CG 13 UH 7155 में सवार होकर बिलासपुर से तखतपुर की ओर जा रहे थे। कार को राजेश सोनवानी चला रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे पेण्डारी गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार प्रेम सिंह ठाकुर और चालक राजेश सोनवानी दोनों को चोटें आईं।दुर्घटना के तत्काल बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रेम सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजेश सोनवानी का उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सकरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार अनियंत्रित किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी...