मल्हार

मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। सरपंच पति को गाली देने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने युवक पर लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सिर पर लाठियां बरसाईं। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में तीनों को चोटें आई हैं, जिनमें दो के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरसेनी निवासी राजकुमार ड्राइविंग का काम करता है। 9 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने चाचा नारायण सोल्डे, जो गांव के सरपंच पति हैं, के घर खाना खाने पहुंचा था। रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह हाथ-मुंह धोकर खड़ा था। इसी दौरान चाचा के पड़ोस में रहने वाले ललित सोल्डे और उनके घर के लोग पुरानी बात को लेकर नारायण सोल्डे के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह देखकर राजकुमार ने ललित सोल्डे के पास जाकर गाली देने से मना किया। इस पर ललित सोल्डे और उसके साथ मौजूद लोगों ने राजकुमार से कहा कि वह उन्हें रोकने वाला कौन होता है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने जान से नहीं छोड़ने की धमकी देते हुए लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया।
राजकुमार के साथ मारपीट होते देख चाचा रामायण सोल्डे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद नारायण सोल्डे भी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में राजकुमार और रामायण सोल्डे के सिर में चोटें आईं, जबकि सरपंच पति नारायण सोल्डे को भी गंभीर चोट लगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 109,296,115(2)351(3)3,(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों में ललित सोल्डे, आर्यन सोल्डे और तीतरी बाई सोल्डे के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

दूसरी पक्ष ने भी की शिकायत, अपराध दर्ज

प्रार्थिया तितरी बाई सोल्डे ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 नवंबर की रात करीब 8 बजे उसके पति ललित सोल्डे रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए चार सप्ताह के काम की मजदूरी मांगने सरपंच पति नारायण सोल्डे के घर के पास पहुंचे थे। इसी बात पर नारायण सोल्डे, रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे ने गाली-गलौज करते हुए ललित के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची तितरी बाई, उसके बेटे आर्यन और बेटी अंतरा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में तितरी बाई के बाएं हाथ के अंगूठे के पास, आर्यन के सिर और अंतरा के दाहिने हाथ में चोट आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म...