बिलासपुर

सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत… प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के लाखासार मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के बाद घर लौटने पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मामले में सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG 28 Q 9906 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलगहना निवासी दिलीप दिनकर 9 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे अपने साथियों संतोष दिनकर और वीपी सिंह दिनकर के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम लाखासार जा रहे थे। इसी दौरान उनके गांव के 75 वर्षीय जेठूराम दिनकर पिता अक्तीराम दिनकर भी अपनी टीवीएस एक्सल क्रमांक CG 10 W 6639 से आगे-पीछे चल रहे थे। सभी को काठी के काम से ग्राम लाखासार जाना था। सुबह करीब 11 बजे जब वे लाखासार मोड़ के पास पहुंचे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जेठूराम दिनकर की टीवीएस एक्सल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग के चेहरे, माथे और पैर में चोटें आईं। उन्हें तत्काल डायल 112 की मदद से सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद हालत ठीक होने पर वे घर लौट आए। लेकिन हादसे के कुछ घंटे बाद शाम करीब 4 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत दुर्घटना में आई चोटों के कारण हुई। हादसे में उनकी टीवीएस एक्सल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी दिलीप दिनकर ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने प्लेटिना चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्...