कबीरधाम

नवकन्या भोज से पहले दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से रविवार सुबह मौत हो गई है। ग्राम झिंगरपा डोंगरी में चार बच्चियां एक साथ नहाने गईं थी। इसी बीच दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

कवर्धा. तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से रविवार सुबह मौत हो गई है। घटना आज लगभग 9 बजे ग्राम झिंगरा डोंगरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुकदुर के अंतर्गत ग्राम झिंगरपा डोंगरी में चार बच्चियां एक साथ नहाने गईं थी। इसी बीच दो बच्चियां पानी में खेलते हुए गहराई में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक उमेश्वरी साहू, 11 वर्ष और लक्ष्मी साहू, 12 वर्ष का शव ग्रामीणों ने जब तक पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी सांस थम गई थी। जिसके बाद इस पूरे घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

तालाब में नहाते-नहाते चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। पुलिस ने बताया कि चार में से दो बच्चियों को ग्रामीणों ने डूबते हुए देख लिया। किसी तरह युवकों ने पानी में कूदकर उनकी जान बचाई। दो बच्चियां मदद से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। बच्चों का शव पानी से बाहर निकलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया है। एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से ग्रामीण सदमे में हैं।

आज हो रही अष्टमी पूजा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज नवरात्रि की अष्टमी पूजा है। ऐसे में नवकन्या भोज कराया जाता है। देवी का रूप मानकर जिन्हें भोजन कराना था उनमें से दो बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से अष्टमी पूजा की रौनक चली गई। बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,