बिलासपुर

यात्री को मिला गुमा हुआ पर्स, टीटीआई ने लौटाया तो देखने को मिली सेवा भावना और रेलवे की जिम्मेदारी…

आज भी लोगो मे अपने कार्य को लेकर निस्वार्थ सेवा की भावना और दायित्व का बोध समाहित है, जो उसे पूरा करने से पीछे नही हटते है, ऐसी ही एक घटना ने दूसरे लोगो को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बने रहने और निस्वार्थ सेवा की सीख दी है, बिलासपुर के अरविंद कुमार रेलवे में टीटीआई है जो 5 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पर बिलासपुर से चक्रधरपुर के लिये 12809 मुम्बई हावड़ा मेल में थर्ड एसी में ड्यूटी प्रारम्भ करने के समय कोच के टॉइलेट की साफ-सफाई को चेक करने पहुँचे थे, तभी उन्हें बी टू कोच के टायलेट में एक पर्स मिला। पर्स में लगभग बीस हजार रुपये सहित यात्री का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कुछ आवश्यक कागजात थे। आधार कार्ड में लिखे नाम सुन्दरमल उम्र 24 वर्ष को चार्ट में खोजने पर यात्री बी टू कोच के सीट नम्बर 30 पर मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हावड़ा के लिये यात्रा कर रहा था मिला गया। जब यात्री को ढूढकर उसके पर्स को उसे वापस किया गया तो पर्स पाकर यात्री सुन्दरमल सहित अन्य यात्रियों ने अपनी खुशी जाहिर की और पूरे रेल प्रशासन की तारीफ की।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...