कोरबा

पहले की पत्नी की हत्या, फिर दफना दिया शव को…..पुलिस को गुमराह करने गढ़ता रहा झूठी कहानी

कोरबा- घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर मार डाला। शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विकासखंड करतला के गांव पिडिय़ा की है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले मनहरण का अपनी पत्नी देवमति के साथ 6 अक्टूबर की शाम झगड़ा हुआ था। मनहरण ने पत्नी की डंडे से पिटाई की थी। इसके थोड़ी देर बाद देवमति सो गई थी। मनहरण भी सो गया था। सात सितंबर की सुबह मनहरण की नींद खुली। उसने देवमति को जगाने का प्रयास किया। शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मनहरण ने देखा कि देवमति की मौत हो गई है। उसने घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार को दी। बताया कि रात में देवमति ने अधिक शराब पी थी। उसकी मौत हो गई थी। देवमति की मौत को सामान्य बताकर मनहरण ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को दफना दिया। इसके अगले दिन पुलिस को जानकारी मिली कि मनहरण ने पत्नी देवमति की डंडे से पिटाई की थी। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मनहरण को पकड़ पूछताछ की। उसने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया। बताया कि उसकी पत्नी दो दिन से कहीं चली गई थी। मनहरण से पुलिस से पत्नी को खोजकर लाने का वादा भी किया।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसने पत्नी की डंडे से पिटाई करना बताया। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए दंडाधिकारी से अनुमति ली। कब्र को बुधवार को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मनहरण को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पत्नी की हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ...