बिलासपुर

त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड सुधारने निर्देश, राशनकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया……परिजनों के नाम काटने की हुई थी शिकायत

बिलासपुर- जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद वितरित राशनकार्ड में कई गलतियां सामने आई है, राशनकार्ड में मुखिया के नाम के साथ ही परिजनों की जानकारियां गलत दर्ज की गई है, जिससे हितग्राहियो को काफी परेशान होना पड़ रहा है। राशनकार्ड में हुई गड़बड़ी को लेकर लोग अब मुख्यालय पहुँच रहे है और अपनी शिकायत दर्ज करा रहे है, वहीँ कई हितग्राही तो खाद्य विभाग के चक्कर भी लगा रहे है। राशनकार्ड की त्रुटियों को कहा और कैसे सुधारा जाएगा यह अब तक नही बताया जा रहा है, बल्कि त्रुटिपूर्ण ही राशनकार्ड का वितरण कर दिया गया है। कई हितग्राहियो ने तो इन त्रुटियों की वजह से राशन नही मिलने की भी शिकायत की है, लिहाज़ा कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर बिलासपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड में सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है और राशनकार्ड में परिवार के जिन सदस्यों के नाम छूट गये हैं,

उनके नाम भी जोड़े जा रहे हैं। इन परिवारों को सुधारे गये नवीनीकृत राशनकार्ड के अनुसार आगामी माहों में खाद्यान्न का आबंटन किया जायेगा। जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य के तहत बिलासपुर शहरी क्षेत्र में नगर निगम बिलासपुर, नगर पंचायत बिल्हा, बोदरी, मल्हार, रतनपुर, कोटा, तखतपुर, गौरेला एवं पेण्ड्रा तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत कोटा, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी, गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में डाटा एण्ट्री का कार्य किया जा रहा है, साथ ही त्रुटि पाये जाने पर सुधार कर राशनकार्डों का पीडीएफ तैयार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...