बिलासपुर

गांधी विचार पद यात्रा का समापन, विचारधारा का हुआ प्रसार…उनकी कल्पना को करना है साकार : शैलेष पाण्डेय

बिलासपुर- महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विगत 11 अक्टूबर से आयोजित गांधी विचार पद यात्रा का समापन गुरुवार को हुआ। इस पद यात्रा में जिले भर के सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लेकर गांधी जी के विचारधारा को आगे बढ़ाकर देश में सुख, शांति और समृद्धि लाने का संकल्प लिया। पद यात्रा का समापन नेहरू चौक से देवकीनंदन चौक होते हुए रिवर व्यू में हुआ। यात्रा में कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी सहित अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं शामिल हुये। इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी। उनकी कल्पना के अनुरूप भारत निर्माण के लिये हम सभी को मिलकर काम करना है। गांधी जी के विचारधारा के अनुसार हम समाज में सुख, शांति, समृद्धि का माहौल बनायें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांधी जी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य सरकार कर रही है। अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि बापू जी के प्रयत्नों से देश आजाद हुआ। बापू जी की विचारधारा, सिद्धांत और आदर्श को अपनाकर हम भारतीय विश्व में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। वही कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कहा कि गांधी जी के पवित्र विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिये यह पदयात्रा हुई है। हजारों लोगों ने जोश और उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया है। गांधी जी के अहिंसक आंदोलन के कारण ही हमारे देश नें लोकतंत्र की ओर कदम बढ़ाया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...