बिलासपुर

सिम्स का जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने किया औचक निरीक्षण…..मरीजों से मुलाकात कर, मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि के लिए किये जा रहे निर्माण और सुधार कार्यो का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिम्स के प्रभारी डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और प्रभारी अधीक्षक डॉ. ए. आर. बेन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।कलेक्टर ने विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की।

अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों को साफ-सुथरे चादर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने और खराब हो चुके गद्दों को भी बदलकर नये गद्दे उपलब्ध कराने कहा। फायर फाईटिंग सिस्टम का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि दो और लिफ्ट के लिए सिविल वर्क 9 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा बताया गया कि टॉयलेट बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर ने टॉयलेट में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज का काम 10 दिन में पूरा करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,