छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी के लिए घर में घुसे चोर ,अलमारी में थे लाखों के गहने ,चोरों को भनक तक नहीं लगी

व्यस्ततम इलाके में चोरी की वारदात से पुलिस गश्त की भी पोल खोल रही है

सत्याग्रह

बिलासपुर-इन दिनों मकानों को सुना छोड़ कर जाना किसी भी सूरत में निरापद नहीं रह गया है। इधर आपने मकान को सुना छोड़ा और उधर चोरों की चांदी हो गई। अक्सर सूने मकान में घुसकर चोर पूरी तरह झाड़ू मार कर निकल जाते हैं, लेकिन टिकरापारा गुजराती भवन के पास चोरी की वारदात में जो कुछ हुआ वह हैरान करने वाली है ।यहां रहने वाली मनीषा परमाल एक शादी समारोह में शामिल होने रायपुर गई हुई थी ,करीब 8 दिनों बाद जब वो लौटे तो गुरुवार को पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी खुली पड़ी है।

घर में चारों तरफ सामान अस्त-व्यस्त देख मनीषा को यह समझने में एक पल नहीं लगा कि उसके पीछे घर में चोर घुसे थे जिन्होंने एक एक समान का जायजा लिया। मनीषा का दिल धक से रह गया क्योंकि अलमारी में लाखों रुपए के गहने मौजूद थे लेकिन जब उन्होंने गोपनीय लॉकर को खोला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि लॉकर में सभी महंगे जेवरात पूरी तरह सुरक्षित थे,चोर की तो उस पर नजर तक नहीं पड़ी थी। इतना ही नहीं सूने मकान में प्रवेश करने के बावजूद चोर घर से एक भी सामान नहीं ले गए थे शायद उन्हें ऐसा कोई सामान मिला ही नहीं जिसे वे ले जाना चाहे। इस

अनोखी चोरी के मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की फिंगर एक्सपर्ट टीम चोरों की तलाश कर रही है ।व्यस्ततम इलाके में चोरी की वारदात से पुलिस गश्त की भी पोल खोल रही है लेकिन टिकरापारा में यह चोरी चर्चा का विषय बन गई है। सभी मनीषा की किस्मत पर रश्क कर रहे हैं जिसके घर चोरी की घटना तो हुई लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...