मस्तूरी

शराब तस्करी करने का अनूठा फार्मूला, फिर भी काम न आई होशियारी…..16 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मस्तूरी- शराब प्रेमियों तक सुविधाजनक शराब की खेप पहुँचाने तस्करों ने अनूठा रास्ता खोज निकाला है, जो शराबियों तक आसानी से शराब पहुँचा अपना धंधा चला रहे है। मस्तूरी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एक शराब तस्कर को पकड़ा है, जो कच्ची शराब को आधे आधे लीटर के पाउच में पैक कर बेचने जा रहा था, मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक में सेमरिया की ओर से मस्तूरी शराब की खेप पहुँचाने आ रहा है, जिसे उपनिरीक्षक हृदय यदु के नेतृत्व में आरक्षक कमलेश शर्मा और बसंत मनिकपुरी को मौके पर रवाना किया गया, जिन्होंने घेराबन्दी कर मौके से काले रंग की प्लेटिना बाईक में बैग रखे व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में आते पाया, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर रोक कर तलाशी ली तो पाया कि बैग से कुल 32 पाउच में 16 लीटर कच्ची शराब रखा है,

पूछताछ में उसने अपना नाम माधव राम गोंड पिता मालिक राम गोंड उम्र 25 वर्ष बताया साथ ही अवैध रूप से शराब की तस्करी करना कबूल किया। इस अवैध शराब की तस्करी के मामले में विधिवत कार्यवाही करते हुए शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,