रतनपुर

तेज़ बाइक चलाने से टोका तो चाकू से कर दिया हमला, घायल ग्रामीण ने दर्ज कराई शिकायत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम चोरहा देवरी निवासी छवि शिकारी पर एक धार्मिक आयोजन के दौरान हमला होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सम्मी शिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित छवि शिकारी, जोकि मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं, जिसने बताया कि 10 अप्रैल को उनके परिवार में पीढ़ी पूजा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आसपास के चार गांवों को नेवता दिया गया था। आयोजन के तहत 11 अप्रैल की रात लगभग दो बजे वे सड़क पर चटाई बिछाकर लोगों को भोजन करा रहे थे। उसी समय गोबरीपाट निवासी सम्मी शिकारी तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए वहां पहुंचा। जब छवि ने उसे तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी, तो आरोपी ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सम्मी शिकारी ने चाबी के रिंग में लगे धारदार चाकू से छवि पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें पेट, कमर और कुल्हे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,