छत्तीसगढ़मस्तूरी

चिटफंड का काला खेल ,2 साल बाद मास्टरमाइंड लगा हाथ

एसपी अभिषेक मीणा की कुशल रणनीति की वजह से आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

ठा.उदय सिंह ,मल्हार

नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया था कि चिटफंड के काले कारोबार पर अब शिकंजा कसा जाएगा। चिटफंड में अपना सब कुछ गंवा चुके निवेशको को राहत देने मुआवजा देने की भी घोषणा की गई है तो वहीं उन्हीं के आदेश पर चिटफंड के काले कारोबार में लोगों का सब कुछ लूटने वालों पर शिकंजा तेज किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर ऐसी ही एक कार्यवाही में देवास जेल में बंद जी एन गोल्ड लिमिटेड कंपनी के संचालक सतनाम सिंह रंधावा और दिवेश बजाज को धर दबोचा गया।

बिलासपुर और मस्तूरी क्षेत्र में जी एन गोल्ड लिमिटेड कंपनी के संचालक सतनाम सिंह रंधावा ,शैलेंद्र गोस्वामी, दिवेश कुमार बजाज और उनके साथियों द्वारा जीएम गोल्ड में निवेश करने पर कम समय में दुगना राशि देने ,अधिक रकम देने ,लुभावना बॉन्ड देने का झांसा देकर सैकड़ों हितग्राहियों से लाखों की रकम जुटाई गई थी । धोखाधड़ी करते हुए कंपनी के संचालक और एजेंट द्वारा रकम जमा कराई जाती रही लेकिन जैसे ही परिपक्वता का समय आया तो कंपनी बंद कर दिया गया। जिसके खिलाफ दर्री घाट निवासी राजेश कुमार कश्यप ने 30 मार्च 2017 को एफ आई आर दर्ज कराया था। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने ना केवल बिलासपुर क्षेत्र के लोगों से धोखाधड़ी की थी बल्कि उन्होंने धमतरी, तखतपुर कोटा क्षेत्र के भी सैकड़ों लोगों को ठगते हुए लाखों रुपए ऐंठे थे ।आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के देवास में भी एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद देवास पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी जानकारी जुटाकर मस्तूरी थाना प्रभारी डी के कुर्रे ने एक टीम देवास जेल भेजा, जहां प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल में बंद सतनाम सिंह रंधावा और दिवेश कुमार बजाज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया। चूँकि मामला करीब 2 वर्ष पुराना था लेकिन एसपी अभिषेक मीणा की कुशल रणनीति की वजह से आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के इस इलाके में बड़ी संख्या में चिटफंड कंपनियां लोगों को अपना शिकार बनाई है ,उम्मीद की जा सकती है कि एक एक कर उन सभी पर शिकंजा कसा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,