मस्तूरी

दो मासूमो की पिता ने की हत्या, हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी….आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में,

मस्तूरी पचपेड़ी- शुक्रवार की सुबह क्षेत्रवासियों के लिए दिल दहला देने वाली रही, पचपेड़ी थाना क्षेत्र से आई इस खबर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर एक पिता कैसे अपनी संतान को मौत के घाट उतार सकता है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी में घटी इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनसरी में रहने वाले कलयुगी पिता ने अपने दो बच्चों को गला घोंटकर कुएं में फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम सोनसरी(सोन) में दसरथ विश्कर्मा अपनी पत्नी से आये दिन झगड़ा करता था जिसके कारण पत्नी अपने 4 बच्चों में से दो बच्चों को लेकर जांजगीर चाँपा अपने मायके में रहने लगी वही दो बच्चों को लेकर पिता दसरथ गाँव मे ही रहने लगा कल शाम से ही दसरथ विश्कर्मा अपने ही घर मे आतंक मचाने लगा था, जहाँ उसके पिता द्वारा झगड़ा न करने की बार बार समझाइश दी गई फिर भी नही माना इतने में रात करीब 2 बजे घर मे सो रहे सुमित विश्कर्मा उम्र 10 वर्ष पुत्री आशा विश्कर्मा को पास ही स्थित बाड़ी के कुएं में फेंक दिया जिसमें दोनों बच्चों की पानी मे डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, सुबह सुबह इस घटना के बारे की सूचना पूरे गाँव मे आग की तरह फैल गई, आरोपी के पिता द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है

गला घोंटकर हत्या

पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में यह आशंका जताई है कि पहले कलयुगी पिता ने दोनों मासूमो की गला घोटकर हत्या की होगी फिर उन्हें कुएं में फेंका होगा, फ़िलहाल दोनों मासूमो के शव को कुएं से निकालकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,