पचपेड़ी

पचपेड़ी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत….खेत में मिली लाश

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरारी निवासी मोहन मधुकर उर्फ भैरा 52 वर्ष रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मटासी खार स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोहन मधुकर जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। तत्काल ग्रामीणों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पचपेड़ी पुलिस पहुंची और जांच करने पर प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने का पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,