रायगढ़

जंगल मे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या…अंधे कत्ल को सुलझाने में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

रायगढ़- जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चालहा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल हत्या की वजह अभी सामने नही है। हत्यारा भी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से बुजुर्ग महिला दूहती बाई (60) वर्ष उसकी नतनी अमृता बाई (15) वर्ष और बेटा अमृतलाल (30) वर्ष के साथ महुआ बीनने के लिए गांव से 1 किलोमीटर दूर एक झोपड़ी में दो तीन दिनो से रह रहे थे।

आज गांव के कोटवार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि तीनों की लाश रक्तरंजित हालत में झोपड़ी में पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है। प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारे ने पत्थर से वार कर तीनों की हत्या की है। फिलहाल पुलिस बल पतासाजी में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या,