मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में फिर 10 मवेशियों की मौत, जिम्मेदार कौन…..राज्य सरकार के मंसूबों पर फिर रहा पानी

डेस्क

मस्तूरी- राज्य सरकार एक ओर गौवंश संवर्धन और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योजना चलाकर हर संभव प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर मस्तूरी क्षेत्र में मवेशियों की मौत इस योजना का मुंह चिढ़ा रही है। मस्तूरी क्षेत्र से एक बार फिर संवेदनशील खबर आई है जहाँ बाड़े में बंद 10 मवेशियों की मौत चारा पानी की कमी की वजह से हो गई है। मामले में जब सत्याग्रह ने सच्चाई की तलाश की तो बेहद ही शर्मनाक हरकत सामने आई।

दरअसल मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरकुंडा में गाँव के बाहर 10 मवेशियों के मृत शव पड़े हुए थे जिसकी सूचना मिलने पर जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि गाँव के बाहर काँटेदार तार से एक बाड़े जैसा बनाकर इन मवेशियों को इसमें बंद कर दिया गया था, जहॉ चारा पानी की कमी और मौसम की मार सह रहे मवेशियों ने दम तोड़ दिया, जिसे कुछ लोगो ने गांव के बाहर निकाल दिया।

सरपंच की गैरजिम्मेदाराना हरकत

मामले में जब भुरकुंडा सरपंच से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने अपना पलड़ा झाड़ते हुए सारी गलती ग्रामीणों की बता दी, उन्होंने बताया कि मवेशियों से फसल नुकसान होने की शिकायत पर ग्रामीणों ने मवेशियों को बाड़े में कैद किया था, इसमें उनकी क्या गलती।

गौठान में की गई पूजा

वही सोमवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश भर में सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के तहत गौवंश की पूजा अर्चना कर विविध भोज्य पदार्थ खिलाएं गए, वही इसी सूबे में भूख प्यास से मवेशियों की मौत की ख़बर चिंता की स्थिति है।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना

मस्तूरी क्षेत्र में ही कुछ दिनों पहले 22 मवेशियों की मौत हो गई थी, जिसमें जांच अब भी जारी है, वही यह फिर दूसरी घटना सामने आई है। इस घटना में भी मृत मवेशियों के शव को छिपाने पूरी कोशिश की गई, उन्हें चमड़ा निकालने वालो को बुलाकर जल्द नष्ट कराने का प्रयास किया गया।

कौन जिम्मेदार

मामले में यह तथ्य तो सामने आया है कि ग्राम पंचायत में फिलहाल गौठान नही बनाया गया है, जिसकी वजह से इस तरह बाड़े में मवेशियों को रखा गया था। अब सवाल यह उठना स्वाभाविक है कि आखिर अब इन 10 मवेशियों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,