
हाथ आए चालक के सहारे पुलिस शराब तस्करों के सरगना तक पहुंचने की कर रही कोशिश
बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रोज की तरह सकरी पुलिस रात्रि में गस्त कर रही थी इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध अवस्था में पिकअप रायपुर की ओर जा रही है पेट्रोलिंग पार्टी ने तुरंत घेराबंदी कर उस संदिग्ध पिकअप को सकरी और रायपुर बायपास मार्ग पर रोका ।पुलिस को देखते ही पिकअप में सवार एक आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ लेकिन पिक अप का चालक पुलिस के हत्थे लग गया ।जांच में पुलिस को पिक अप में 45 पेटी अंग्रेजी शराब मिली जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है ।

चालक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब वह रायपुर ले जा रहा था लेकिन इससे पहले कि वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता पुलिस के हत्थे चढ़ गया , पुलिस का मानना है कि पकड़ा गया चालक तो इस तालाब का एक छोटा सा मछली भर है बड़ी मछली तक पहुंचना भी बाकी है। लेकिन हाथ आए चालक के सहारे पुलिस शराब तस्करों के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है । इन दिनों मध्य प्रदेश की सीमा से शराब लाकर राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में खपाया जा रहा है जिसमें कई तस्कर गिरोह शामिल है।