जशपुर

शर्मशार करने वाली घटना :- पिता ने दोस्तो के साथ मिलकर मासूम की लूटी अस्मत….रिपोर्ट के बाद तीनों वहशी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – इस घोर कलयुग में ऐसे शर्मनाक मामले सामने आ रहे है जो रिश्तों की गरिमा को तारतार कर रहे है। पहले बहु बेटियां बाहर सुरक्षित नही थी, लेकिन अब अपनो के ही बीच असुरक्षित होती जा रहा रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमे एक कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की अस्मत को नीलाम कर दिया है, जिस पिता ने कभी अपनी बेटी को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया था,आज उसी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। इस पूरे मामले में एक पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी नानी को दी। जिसके बाद उसकी नानी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया, इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 9 वर्षीय एक नाबालिग बालिका लगभग 7-8 महीने से अपने नानी के यहां रहकर शासकीय स्कूल में तीसरी कक्षा की पढ़ाई करती थी, वही स्कूल की छुट्टी होने पर बच्ची की नानी ने उसे उसके पिता के घर पहुंचा दिया। इसी बीच 28 अप्रैल की रात बालिका का पिता शराब के नशे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर पहुंचा और बालिका के साथ बलात्कार किया. घटना के दौरान पीड़िता के पिता के साथ आए दो अन्य लोगों ने पीड़िता के हाथ और पैर कों पकड़ रखा था। वहीं घटना के दूसरे दिन पीड़िता अपने नानी के यहां रोते हुए पहुंची और पूरी घटना बताई जिसके बाद उसकी नानी ने नारायणपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने आवेदन दिया है, जिस पर नारायणपुर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की कर रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,