मस्तूरी

प्रशासन को जगाने जन आंदोलन, चौक पर करेंगे चक्काजाम…..सर्व आदिवासी समाज का अल्टीमेटम

बिलासपुर- चिल्हाटी मुख्य मार्ग पर चौक में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कई महीनों बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नही होने से सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित है, जिन्होंने आगामी 4 नवम्बर को मस्तूरी चौक में चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। इस मामले में आदिवासी समाज के द्वारा चिल्हाटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जहाँ सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक उसे सुधारा नही गया है और न ही नई प्रतिमा स्थापित की गई है, जो कि समाज के साथ ही हमारे महापुरुष का अपमान है। प्रशासन की इस उदासीनता से पूरा समाज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। लिहाज़ा शासन का ध्यान आकर्षित करने 4 नवम्बर को मस्तूरी में चक्काजाम कर अपनी मांगे पूरी कराने आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूप रेखा तय कर ली गई है और इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगो के शामिल होने की संभावना है।

ट्रक ने किया था क्षतिग्रस्त

गौरतलब है कि कई महीनों पहले चिल्हाटी चौक में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा को एक अनियंत्रित ट्रक ने क्षतिग्रस्त किया था, तब आक्रोशित लोगों को स्थानीय प्रशासन ने जल्द से जल्द सुधार कर नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया था, बावजूद इसके इतने महीने बीत जाने के बाद भी किसी ने इसकी सुध नही ली और समाज मे आक्रोश पनपता रहा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,