जांजगीर चाँपा

युवती को परेशान करने वाला पहुँचा हवालात, समझाईश के बाद भी नही आ रहा था बाज….लिखाई रिपोर्ट और भेज दिया जेल

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- स्कूल और फिर कालेज आते जाते छेड़खानी से परेशान युवती ने आखिर में लड़के को सबक सिखाने की ठान डाली और आवारा युवक को जेल भिजवा दिया। युवती के हिम्मत की दाद देने वाली ख़बर आई है जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से जहाँ रहने वाला युवक नागेश बर्मन सेमरिया निवासी पामगढ़ में पढ़ने वाली एक छात्रा को रोजाना स्कूल आते जाते छेड़खानी करता था, जिससे परेशान छात्रा ने वहाँ पढ़ाई छोड़ दी और अपनी नानी के घर पकरिया चली गई, फिर जब युवती कालेज की पढ़ाई करने बिलासपुर गई तो युवक नागेश वहाँ भी उसे परेशान करने लगा, उसके घर पहुँचकर उल्टी सीधी हरकत करने लगा जिससे परेशान होकर आखिर में युवती ने मुलमुला थाने में छेड़खानी की शिकायत युवक के खिलाफ की और उसे हवालात की हवा खिला दी। मुलमुला पुलिस ने मामले में धारा 354 ख, 394, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...