जांजगीर चाँपा

छोटे भाई की प्रेमिका की हत्या, शव को किया आग के हवाले….फिर खुद पहुँच गया थाने

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसमे छोटे भाई की प्रेमिका पर हमला कर बड़े भाई ने पहले उसकी हत्या की फिर उसके शव को आग के हवाले कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दरअसल नवागढ़ के वार्ड 2 डीहपारा में रहने वाला अनवर पिता शब्बीर खान अपने छोटे भाई के साथ यहाँ रहता है। वही मृतका सुनीता कुशवाहा सूरजपुर की रहने वाली है। मृतका और अनवर के छोटे भाई के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो बिलासपुर में एक साथ काम भी कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से मृतका सुनीता नवागढ़ आई हुई थी।

इसी बीच रविवार को अनवर और छोटे भाई की प्रेमिका के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि छोटे भाई की प्रेमिका अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिसकी जानकारी बड़े भाई को लगी तो वह गुस्से में मृतका से विवाद करने लगा और इसी बीच उसने मृतका के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया इसके बाद भी बड़े भाई अनवर का गुस्सा शांत नही हुआ और उसने मृतका के शव को आग के हवाले कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुँचकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार्रवाई में जुट गई है, वही दूसरे आरोपी छोटे भाई की तलाश की जा रही है घटना के वक्त से फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...