मरवाही

दिल्ली में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला, विरोध का असर यहाँ भी….लाल फीता लगाकर किया जाएगा प्रदर्शन

डेस्क

मरवाही- दिल्ली तीस हजारी न्यायालय परिसर में 2 नवम्बर को वकीलों पर हुई पुलिसिया लाठीचार्ज का विरोध पूरे देश के वकील कर रहे है, जो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग कर रहे है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार मरवाही को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता संघ मरवाही ने उक्त घटना की निंदा की और 6 नवम्बर को विरोध स्वरूप लाल फीता लगाकर प्रदर्शन करने की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस घटना के विरोध में लाल फीता लगाने के साथ ही न्यायलयीन कार्य से विरक्त रहा जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्मल चतुर्वेदी एवं सचिव संतोष राय ने इस दौरान कहा कि 2 नवम्बर को तीस हजारी कोर्ट परिसर दिल्ली में पुलिस द्वारा अकारण वकीलों पर लाठीचार्ज किया गया तथा गोली चलाई गई एवं वकीलों के चेम्बर एवं वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे आरोप लगाकर अपनी नाकामी एवं बर्बरता छिपाने का प्रयास किया गया है। जिसके कारण मरवाही सहित पूरे देश के समस्त वकीलों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल में शिवशंकर तिवारी,राम नारायण कैवर्त,निर्मल चतुर्वेदी, किशन सिंह ठाकुर,चंद्रप्रकाश गामा,संतोष राय,ज्योति वाल्टर,रामावतार मिश्रा, नीलेश तिवारी,कमल श्रीवास, गेंदलाल कैवर्त,राधेश्याम मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...