कोरबा

शातिर चोर चढ़ा हत्थे, 6 चोरियों का हुआ खुलासा…लाखो के सामान बरामद

डेस्क

कोरबा- बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 5 अलग अलग चोरियों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसके कब्जे से लाखों के कीमती सामानों की जब्ती की गई है। दरअसल थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ रही वारदातों पर नियंत्रण लगाने, सघन जांच और छापेमारी की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही थी, जिसमें पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब शातिर चोर ओमप्रकाश उर्फ छोटू उर्फ लैपटॉप चोरी की मोटरसाइकिल में घूमता हुआ पुलिस के हाथ लगा, जिससे पूछताछ में उसने बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात कबूल की जिसके कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर को जब्त किया गया, पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य 4 चोरियों के संबंध में भी शातिर चोर से जानकारी मिली जिसकी निशानदेही पर लाखों के सोने, चांदी, मोबाइल को बरामद किया गया है।

वही एक और बाइक चोर सोनू नेताम को भी पकड़ा गया है जिससे एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को के खिलाफ जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। चोरी के इन 6 मामलों का खुलासा करने में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे सहित पूरे थाना स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही, इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि हमारी कार्रवाई लगातार जारी है और अपराध नियंत्रण करने पूरी कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...