बिलासपुर

बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राहुल बंगारु पर अपनी ही 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता और स्थानीय पुलिस की टालमटोल की कार्यप्रणाली भी उजागर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिसंबर 2025 की है। आरोपी शिक्षक राहुल बंगारु बन्नाक चौक के पास छात्रा से मिला और उसे पुस्तक दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। वहाँ उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डर के साए में जी रही छात्रा ने परीक्षा खत्म होने के बाद टीसी लेने के दौरान हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल और दो अन्य शिक्षकों को दी। आरोप है कि संवेदनशील रुख अपनाने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने इस पूरी घटना को सिरे से नजरअंदाज कर दिया। पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो वे शिकायत लेकर सिरगिट्टी थाने पहुँचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अधिकार क्षेत्र का बहाना बनाकर उन्हें दिनभर पेट्रोलिंग गाड़ी में घुमाया और एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की। पुलिस के रवैये से परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत जिले के एसएसपी रजनेश सिंह से की। एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अंततः आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ...