पचपेड़ी

रक्षाबंधन को ऐसा क्या हुआ की अगली सुबह फांसी पर झूलती मिली युवती की लाश,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपने ही घर में एक युवती की दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूलती हुई लाश मिली है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा में रहने वाली स्वेता पैकरा पिता संतोष पैकरा उम्र लगभग 18 वर्ष सोमवार रक्षाबंधन की रात सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए मंगलवार सुबह भोर में लगभग 4 बजे के आसपास जब परिजन सो कर उठे तो देखा की उसकी बेटी अपने ही घर के कमरे में छत में लगे बांस लकड़ी के म्यांर में चुन्नी दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जब परिजनों को घटना के बारे में जानकारी मिली तत्काल आसपास के परिचितों समेत पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पचपेड़ी पुलिस ने शव को फंदा से उतार पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। युवती ने रक्षाबंधन की रात आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? यह पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...