बिलासपुर

सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हालने वाला कर्मी ही निकला चोर…महेश स्वीट्स के गल्ले से हुई थी नगदी की चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर क्षेत्र में स्थित महेश स्वीट्स में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम देने की खबर सामने आई है, जिंसमे गल्ले में रखे 53 हज़ार 7 सौ रुपए पार कर दिया गया है। इस पूरी घटना को अंजाम यहाँ के सुरक्षा गार्ड ने दिया है। बताया जा रहा है की सिरगिट्टी निवासी 21 वर्षीय विलास जसबिया जो कि पिछले 8 महीने से महेश स्वीटस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, जिसने पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। पर संचालक ने ध्यान नही दिया जिससे सुरक्षा गार्ड के हौसले बुलंद हो गए और उसने इस बार शातिर तरीके से पीछे के दरवाजे घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

सुरक्षा गार्ड ही निकला चोर

सुरक्षा गार्ड का काम पीछे के दरवाजे को ताला लगाने का था, पर अपने मालिक के आंखों में धूल झोंक कर उसने पीछे के दरवाजे में ताला नही लगया, और सब लोगों के घर चले जाने के बाद, गल्ले में रखी रकम को पार कर दिया, और जिसके हाथ मे संचालक ने सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दी थी,उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपने ही मालिक को चुना लगा दिया। पर जब सुबह होटल आने के बाद होटल संचालक को चोरी होने की जानकारी हुई तो उन्हें गार्ड पर शक हुआ क्योंकि पीछे का दरवाजा गार्ड ही लगाता था,जिसके बाद इस मामले की शिकायत आज तारबाहर थाने में की गई, जिस पर तारबाहर पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो अभी आरोपी से चोरी की रकम बरामद नही हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,