कबीरधाम

अवैध धान आवक पर प्रशासन सख्त, अवैध कोचियों पर हुई कार्रवाई , तीन वाहनों से 1988 बोरी धान जब्त, 8 लोगों पर हुई कार्रवाई

डेस्क

कवर्धा- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया अभी शुरू भी नही हो पाई है और कोचिए सक्रिय हो गए हैं। हर साल शिकायत आती है कि बाहरी धान, खरीदी केंद्रों में अवैध रूप से खपाई जाती है, कोचियो द्वारा अवैध धान बिक्री पर लगाम कसने बोडला एसडीएम और कृषि उपज मंडी की टीम एवं तहसीलदार रेंगाखार के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई. जांच के दौरान बिना किसी दस्तावेज के अवैध धान का भंडारण, परिवहन करने के कारण चिल्फी, सिवनीकला, शीतलपानी, झलमला, रेंगाखार में छापेमारी की गई, जहां गोदाम सील किये गए हैं।

इस छापेमारी में 8 कोचियों को पकड़ा गया है. जिनके पास से 1988 बोरी (800 क्विंटल लगभग) धान, जब्त किया गया है. मौके से तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। ग़ौरतलब है कोचियों के द्वारा किसानों से कम कीमत पर धान खरीदी कर अधिक रुपयों व बोनस की लालच में धान उपार्जन केन्द्रों पर धान खपाया जाता है

वहीं इस मामले पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जिले में लगातार चेकिंग जारी रहेगी और जिन किसानों ने पंजीयन गलत ढंग से कराया है उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी, नहीं तो अभी से जानकारी दे दें, जिला प्रशासन द्वारा धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए जिले के बार्डर में बेरियर लगाकर चेकिंग किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,