रतनपुर

26 नवंबर को रतनपुर में गोवर्धन पूजा का आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर –भागवत पुराण में, कृष्ण एक मूसलधार बारिश से वृंदावन के लोगों को आश्रय देने के लिए गोवर्धन पहाड़ उठाते हैं। वैष्णवों को याद रखने के लिए यह एक विशेष दिन है। मान्यता है कि बृजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली पर सात दिन के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था और समस्त बृजवासियों की रक्षा की थी। तब से ही गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान गोवर्धन अपने सभी शरणागत भक्तों की रक्षा करते हैं। कहते हैं कि गोवर्धन पर्वत भगवान श्री कृष्ण का ही एक स्वरूप है। यह उन लोगों के लिए सुरक्षा परमेश्वर का वादा माना जाता है जो उसकी शरण चाहते हैं। इसी तारतम्य में यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवम नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव की अध्यक्षता में बैठक रखा। जिसमे यादव समाज के द्वारा प्रति वर्ष गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ।

इस वर्ष भी समिति के सहयोग से गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया । 26 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे गोवर्धन पूजन का विधिविधान से पूजा अर्चन कर कथा का वाचन किया जाएगा। ततपश्चात उपस्थित सभी जनसमुदाय को प्रसाद वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में टेंट व्यवस्था कन्हैया, साउंड व्यवस्था में राजा यादव एवम प्रसाद व्यवस्था समिति के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा।आज के बैठक में डी सी यादव, कन्हैया यादव, बसन्त यादव, लाला यादव, बोधी राम गोपाल, मनोज यादव, राजा यादव, संतोष यादव, भूषण यादव, अजय यादव सहित नगर के सभी यदुवंशी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,