महासमुंद

सूदखोर से मिले 62 ऋण पुस्तिका और 34 बैंक पास बुक…..पुलिस ने की छापेमारी, पीड़ित किसानों ने की थी एसपी से शिकायत

डेस्क

महासमुंद– प्रदेश में आदिवासियों की जमीन खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा मामला महासमुंद जिले में हुआ है। अब परत-दर परत यह खुलासा हो रहा है, महीनेभर के भीतर यह तीसरा खुलासा है जिसमें दर्जनों ऋण पुस्तिका, कोरे और हस्ताक्षर युक्त चेक बुक,विड्राल फार्म, पासबुक पुलिस को मिले हैं।
महासमुंद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पटेवा शिविर में प्रार्थी टेकलाल बरिहा ग्राम खपराखोल व बोधराम बरिहा ने उन्हें लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके पिता मानसिंह बरिहा अपने जीवित समय में पैसों की जरूरत के कारण 1 लाख 90 हजार और दूसरे आवेदक ने 3 फीसदी में 90 हजार रुपए 3 फीसदी ब्याज में आनंद अग्रवाल से कर्ज लिया था. आनंद अग्रवाल ने दोनों आवेदकों की ऋण पुस्तिका अपने पास रख ली है।

सन् 2014 में पिता की मौत के बाद पुत्र टेकलाल ने खेत के खाते से फावती कटवाने और खेती और धान खरीदी का रजिस्ट्रेशन कराने ऋण पुस्तिका लेने आनंद अग्रवाल पास गया, तब उसने बताया कि पुस्तिका उसके पिता ले गए हैं, और उनके नाम से 12 एकड़ कृषि भूमि को अपनी दुकान के एक कर्मी तेजराम दीवान निवासी ग्राम सराईपाली थाना तेंदुकोना के पास बेच दी थी। इसी तरह आनंद ने अपने एक अन्य कर्मी भावसिंह दीवान के नाम पर भी अनेक जमीनों की रजिस्ट्री करवाई थी।शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आनंद अग्रवाल के पिथौरा स्थित घर दुकान श्रृंगारिका फैंसी स्टोर्स सहित सराईपाली निवासी आनन्द के दोनों कर्मियों के घर सोमवार शाम को दबिश दी। रात-भर चले तलाशी अभियान में पुलिस ने अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त कर आनन्द अग्रवाल निवासी मन्दिर चौक पिथौरा, तेजराम दीवान निवासी ग्राम सराईपाली और भावसिंह दीवान निवासी ग्राम जामपाली को धारा 420, 120B और 34 भादवि की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को मिले 62 ऋण पुस्तिका, और 34 बैंक पास बुक : आरोपी आनन्द अग्रवाल के घर तलाशी में पुलिस को 51 नग भाग 01 ऋण पुस्तिका, 11 नग भाग 02 ऋण पुस्तिका, बैंकों के विड्रॉल फॉर्म हस्ताक्षर युक्त, कोरे और हस्ताक्षर वाले चेक बुक के अलावा विभिन्न बैंकों के 34 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 51 कोरे स्टाम्प गवाहों के हस्ताक्षर के साथ और अन्य दस्तावेज मिले। आनंद के कर्मी तेजराम दीवान के पास से 18 ऋण पुस्तिका भाग एक व दो, 18 बैंक पास बुक, भाव सिंह दीवान के घर की तलाशी में 34 ऋण पुस्तिका भाग 01 व भाग 02 के अलावा कोई दर्जन भर से अधिक चेक बुक जब्त किए गए।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...