रतनपुर

डीजल चोरों का कहर अब भी जारी, फिर धरे गए दो आरोपी, 40 लीटर डीजल के साथ एक बाइक जब्त

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- क्षेत्र में खड़े बड़े वाहनों से तेल चोरी की घटनाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार रात को रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के बाहर खडे़ ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 9710 खड़ा था। इसी दौरान रानी गांव गहवई पारा में रहने वाले विजय साहू और संजय साहू अपने सोल्ड बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे और पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रेलर का ताला तोड़कर 30 से 40 लीटर डीजल चोरी कर लिया। उन्हें ऐसा करते पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने देख लिया। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने कहां की रुक जाओ नहीं तो गोली मार देंगे। जिससे कर्मचारी डर गए और मौका पाकर विजय साहू और संजय साहू भागने में कामयाब हुए। इसकी सूचना तुरंत पेट्रोल पंप संचालक सुभाष अग्रवाल के द्वारा रतनपुर पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने विजय साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 25 वर्ष और संजय साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 23 वर्ष को उनके गहवई पारा रानी गांव स्थित मकान से रात में ही धर दबोचा ।दोनों के पास से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस टीम में रतनपुर टीआई कृष्णा पाटले, राजेंद्र सिंह पावेल, फेकू लाल यादव, अजय कुमार सोनी, आर एल सोनवानी, राहुल जगत थे । इस घटना के एक दिन पहले यह पता चला था कि क्षेत्र में बाहरी गिरोह पेट्रोल डीजल चोरी का काम कर रहा है लेकिन इस घटना ने उजागर कर दिया कि ऐसी घटनाओं में स्थानीय चोर भी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर...