बिलासपुर

जगमल चौक के पास छात्र से आई फोन झपट कर भागे बदमाश….कोतवाली में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूली छात्र से महंगा मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल अपने पिता को सूचना दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुनाल, जो पब्लिक स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र है, अपने माता-पिता के साथ यामहा शो-रूम के सामने, जगमल चौक स्थित घर में रहता है। 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी दादी के घर गया था। लौटते समय जब वह चॉकलेट किड्स स्कूल के सामने पहुंचा, तभी पीछे से पेशन मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से एप्पल आईफोन 15 (ब्लैक, 128 जीबी) झपटकर तोरवा की ओर भाग निकले। मोबाइल की कीमत करीब 41 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से घबराए छात्र ने तुरंत अपने पिता सन्नी केसरी को सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। शहर में लगातार हो रही स्नैचिंग वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी