रतनपुर

खेत में लगे मोटर पंप के खुली तार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत…. रतनपुर के महामाया पारा का मामला

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- खेल खेल में बच्चे ने बिजली के नंगे तार को छू लिया और करंट की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गयी। रविवार सुबह 11 बजे महामाया पारा वार्ड नंबर 3 के खेत में धर्मेंद्र निर्मलकर का परिवार काम कर रहा था। खेत में उन्होंने सब्जी भाजी लगाई हुई है। सिंचाई के लिए मोटर पंप लगा हुआ है जिसका कनेक्शन वायर कटा हुआ था। खेलते खेलते धर्मेंद्र निर्मलकर का 4 वर्षीय पुत्र करण निर्मलकर ने बिजली के तार के कटे हुए हिस्से को छू लिया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया, जिसे तड़पता देखकर परिजन भागे भागे पहुंचे और स्विच ऑफ किया। बेसुध हो चुके करण निर्मलकर को लेकर परिजन तुरंत रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर...