बिलासपुर

गड़बड़ी करने पर होगी एफआईआर, जिम्मेदार अधिकारी रखे ध्यान…..धान खरीदी के लिये पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

रमेंश राजपूत

बिलासपुर- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसे गंभीरता से लें और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने बिलासपुर संभाग में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री मंडल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों के हित में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है। जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक विशेष ध्यान दें। जिलों के सीमा क्षेत्र, वनमार्ग में सतत् निगरानी रखें। ताकि बाहर से धान न आने पाएं। इसी तरह एक जिले से दूसरे जिले में भी धान न जाय। पुलिस अधीक्षक अपने सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि किसानों के रकबा का मिलान धान खरीदी के पूर्व पूर्ण कराएं। ताकि वास्तविक किसानों से धान खरीदी हो सके। अवैध धान परिवहन एवं जमा किए धान पर भी सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सड़क निर्माण और साफ सफाई को लेकर भी दिखाई गंभीरता…..

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तत्काल पूर्ण कराएं। इस कार्य को कलेक्टर सतत् निगरानी करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से भी कहा कि सफाई अभियान सतत् जारी रहे। इसे बंद न होने दें। संभागीय कमिश्नर से कहा कि संभाग से सभी पांचों जिलों में सफाई व्यवस्था बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दें। यह काम लोगों को दिखना चाहिये। इस दौरान मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों को बैठक से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया, जो चर्चा का विषय बना रहा।

समन्वय के साथ करें कार्य…

गृह सचिव सुब्रत साहू ने इस दौरान कहा कि पुलिस अधीक्षक जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। अवैध धान परिवहन अंतरराज्यीय सीमा एवं अंतर जिला में नहीं होना चाहिये। इस पर सतत् निगरानी रखें और प्रति सप्ताह प्रतिवेदन गृह सचिव एवं खाद्य निरीक्षक को भेजें। उन्होंने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एस.पी.को समन्वय से कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

सीधे एफआईआर की कार्रवाई….

खाद्य सचिव डाॅ.कमलप्रीत ने कहा कि धान खरीदी में गड़बड़ी होने पर उप पंजीयक एवं सहायक पंजीयक के विरूद्ध सीधे एफ.आई.आर.की जाएगी। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों की सूची तत्काल जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराएं।
स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक ने कहा कि हाट-बाजार स्वास्थ्य योजना एवं स्लम एरिया स्वास्थ्य योजना को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष योजना अब हर जिले में लागू किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समीक्षा कर लें। महिला एवं बाल विकास सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सुपोषण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि केवल भोजन से न जोडें, कुपोषण स्वास्थ्य के कारण भी होता है। संबंधित विभाग समन्वय से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। मार्फेड एम.डी. शम्मी आबिदी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पुराने बारदाने पर विशेष ध्यान दें। कोचियों के पास मार्फेड का मार्क लगा बारदाना नहीं मिलना चाहिये, इस पर विशेष ध्यान दें। संदिग्ध समितियों को दिन में तीन बार जांच करायें। प्रत्येक दिन अलग-अलग टीम जांच करें। बैठक में पौध रोपण के लिये अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कमिश्नर बी.एल.बंजारे, कलेक्टर बिलासपुर डाॅ.संजय अलंग, मुंगेली कलेक्टर डाॅ. एस एन भूरे, कोरबा कलेक्टर किरण कौशल, जांजगीर कलेक्टर जनक पाठक, रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार, सीईओ जिला पंचायत एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच...