मस्तूरी

धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी, मस्तूरी में पकड़े गए तीन वाहन….595 बोरी धान जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी- शासन के निर्देश पर मस्तूरी पुलिस द्वारा सोमवार को वाहनों की पेट्रोलिंग पार्टी बनाकर निगरानी के दौरान जांच में तीन वाहनों को पकड़ा गया है, जिसमें अवैध रुप से धान का परिवहन किया जा रहा था। थाना प्रभारी फैजुल शाह के अनुसार शासन और उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश पर थाना क्षेत्र में भी धान के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है, जिसमें अलग अलग टीमों में बल को तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है, इसी दौरान मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 11 ए आर 3213 से 300 बोरी धान, वाहन क्रमांक सीजी 10 जेड 1349 से 245 बोरी धान और पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 ए आर 4549 से 50 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिन पर कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान तीनो वाहनों से अनुमानित 5 लाख 40 हजार रुपए के धान को जब्त किया गया है। जिसे लोहर्सी, किरारी, मस्तूरी क्षेत्र से जांजगीर, बिलासपुर बेचने ले जाया जा रहा था।

आखिर क्या करे किसान

शासन द्वारा सख्ती अवैध धान को मंडी तक पहुँचने से रोकने बरती जा रही है ताकि बिचौलिये किसानों का हक न छीन सके, लेकिन कार्रवाई की चपेट में मजबूर किसान भी आ रहे है, जो अपनी आवश्यकताओं के लिए पुराने धान को व्यापारियों को बेंचकर पैसो की जरूरत को पूरा करना चाह रहे है। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से अब किसानों से कोई धान खरीदने को तैयार नही है अब भला किसान किसके पास अपनी समस्या लेकर जाए, हालही में सामने आए एक वाकिये ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब आखिर क्या करे किसान….दरअसल एक किसान का बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के लिए बहुत से पैसो की जरूरत है, लेकिन उस किसान के पास पैसो की व्यवस्था करने केवल पुराना धान उसकी फसल ही है, जिसे लेने से सभी व्यापारीयों ने मना कर दिया है, अब इन हालातों में क्या किया जाए यह बेहद ही दुखद पहलू है, जिस ओर भी शासन का ध्यान जाना बेहद ही जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,