बिलासपुर

जिले में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इज़ाफा, स्वास्थ्य विभाग के पास नही सही आंकड़े…..कैसे किया जा रहा जागरूक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सोमवार को बिल्हा कोटा ब्लॉक के दो दर्जन से भी अधिक एचआईवी पॉजिटिव मरीज प्रकाश में आये हैं। एचआईवी की पुष्टि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बने आईसीटीसी सेंटरों में की जा रही है। इस मामले में पर्दा डालने स्वास्थ्य विभाग का अमला तूल गया है। सूत्रों की माने तो विगत कुछ हफ़्तों में एचआईवी के कई संदिग्ध मरीज बिल्हा और कोटा के ग्रामीण सेमरा और सिंगरी क्षेत्रों से मिले हैं जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं थी। सोमवार को रतनपुर के आई सी टी सी सेंटर से इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। बड़ी संख्या में चिह्नित हुए मरीजों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर हड़कंप में आ गए। उन्होंने तत्काल ही मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं जबकि कितने मरीज एचआईवी से पीड़ित होकर जांच के लिए पहुंचे हैं और कितने अभी भी संदिग्ध अवस्था में है इसकी जानकारी देने विभाग के आला अफसर अपनी चुप्पी थामें बैठे हुए हैं।मामले में ब्लॉक के बीएमओ सहित कोटा के बीएमओ द्वारा भी उचित जानकारी मुहैया नहीं कराई जा रही है हालांकि मामले में मीडिया की दखल के बाद सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आकड़ो की माने तो अभी भी बिल्हा क्षेत्र में 137 एचआईवी संक्रमित है। वही कोटा में भी 8 और नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने की सूचना है। मामले में सूत्रों की माने तो एचआईवी जांच के लिए कई महीनों से बिल्हा कोटा रतनपुर क्षेत्र में किट ही विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे, इसके विपरीत संदिग्ध मरीज जब अपनी जांच कराने लखराम और रतनपुर के आईसीटीसी सेंटर पहुंचे तब जाकर मामले की पुष्टि हो सकी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...