पचपेड़ी

पचपेड़ी:- प्रेम प्रसंग बनी हत्या की वजह…युवती के परिजनों ने बंधक बनाकर की थी हत्या, पुलिस ने सुलझाया मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – प्रेम प्रसंग में युवती से मिलने गए युवक और उसके दोस्त को युवती के परिजनों ने बंधक बना लिया और अपहरण कर जंगल मे गए, जहाँ बेरहमी से मारपीट करते हुए युवक की हत्या कर दी गई, वही उनके चंगुल से भाग कर दोस्त ने अपनी जान बचाई जिसने ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में प्रातः एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी ग्राम मोतीपुर थाना कसडोल के रूप में हुई।

प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विवेचना क्रम में मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक टीकाराम केवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से प्रेम संबंध था और 02/11/24 को मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है। घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी डिंघोरा थाना मूलमूला के यहां भेज दिए थे और कल दिनांक 2 नवंबर 2024 को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम डिंघोरा गया हुआ था।

जहां भागवत यादव ,मृतक एवं दीपक को लड़की के साथ देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया। जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया। तब सुखी राम यादव अपने लड़के भोजराम यादव, गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर डिंघोरा गए और डिंघोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर तूफान वाहन में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे।

जहां से मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया । मामले के आरोपीयो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के ,डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर उक्त सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना पचपेड़ी एवं थाना कसडोल के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:-

01/ सुखीराम यादव पिता समरू यादव उम्र 54 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल

02/ भोजराम यादव पिता सुखी राम यादव 21 साल निवासी मोतीपुर कसडोल

03/ गौरीशंकर यादव पिता सुखी राम यादव 23 साल निवासी मोतीपुर कसडोल

04/ ललित यादव पिता बृजलाल यादव 40 खारी थाना कसडोल

05/ राहुल यादव पिता ललित यादव 19 साल निवासी खरी थाना कसडोल

06/ भागवत यादव पिता तिजउ राम 30 साल निवासी डीघोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...