रतनपुर

महिला पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार, मामले में आया नया मोड़ प्रार्थिया आरोपी को छोड़ने लगाई गुहार…..आखिर क्यों

डेस्क

रतनपुर- दरअसल रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखुँडी निवासी भगवंतीन बाई सूर्यवंशी ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पड़ोसी अजय भारद्वाज ने पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसने पहले विवाद किया और फिर हमला कर भाग गया, जिससे महिला के दाहिने हाथ मे गंभीर चोट लगी है। रतनपुर पुलिस ने तत्काल मामले में रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अजय भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसीबीच इस मामले में नया मोड़ सामने आया है, रविवार को पीड़ित महिला ने थाने पहुँचकर उक्त आरोपी को निर्दोष करार देते हुए, उसे छोड़ने की गुहार लगाने लगी, जहॉ महिला का कहना है कि अजय भारद्वाज ने उसपर हमला नही किया है बल्कि प्रदीप भारद्वाज ने हमला किया है।

पीड़िता के बदले बयान ने पुलिसिया कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर दिए है, मामले में रतनपुर पुलिस ने जैसे तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़ा उस पर पूरा पानी फिर गया, फिर भी पुलिस मामले में जांच अधूरी होने का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है, वही अजय भारद्वाज की ओर से ग्रामीणों ने निर्दोष को छोड़ने गुहार लगाई, जिसपर आखिरकार पीड़ित महिला से शपथपत्र लेकर अजय को छोड़ दिया गया और आरोपी प्रदीप भारद्वाज की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर...