जशपुर

पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत में

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता बालक का शव शनिवार सुबह ग्राम सन्ना में एक खेत के गड्ढे में बोरी, कंबल और गोदरी में लिपटा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है। वह मृतक के पिता का ममेरा भाई बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोढ़ेनापाठ निवासी रामजीत राम ने 7 नवंबर 2026 को थाना सन्ना में अपने पांच वर्षीय बेटे जितेंद्र राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालक 5 नवंबर से घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह ग्राम सन्ना में बहादुर नामक व्यक्ति के खेत में बने एक गड्ढे में बोरी, कंबल और गोदरी में लिपटा बालक का शव बरामद हुआ।सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 137(1)(ख) और 238(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम गोरियापाठ चलनी निवासी वासुदेव उर्फ टांगनु को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के पिता आपस में ममेरे भाई हैं। पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा बाद में जारी किए जाने की बात कही गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...